राज्य समाचार

बीजापुर में अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक को एसडीएम ने किया सील

Spread the love

बीजापुर । बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील किया। 17 अक्टूबर को गायत्री मेडिकल स्टोर बीजापुर के प्रथम तल में अवैध क्लीनिक संचालन संबंधी सूचना प्राप्त होने पर एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल की अगुवाई में बीएमओ बीजापुर,तहसीलदार बीजापुर एवं थाना प्रभारी बीजापुर की टीम के द्वारा छापा मार कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कार्यवाही के दौरान कुछ मरीज भी पाए गए और कुछ अचानक हुई कार्यवाही से घबराकर भाग गए,कार्यवाही के दौरान गर्भपात किट, सेलाइन की बोतलें,खून जांच करने की मशीनें,खून से भरी पिपेट और भारी मात्रा में दवाईयां पाई गई।जिसे नियमानुसार जप्ती कर क्लीनिक को सील करने की कार्यवाही की गई है।पूर्व में भी उक्त क्लीनिक जिसका संचालक रमेश मिश्रा है पर कार्यवाही की गई थी और उसे हिदायत भी दी गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीआर पुजारी ने कहा कि जिले में कुछ जगहों से अवैध क्लीनिक संचालन कर लोगों की जान से खिलवाड़ करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है और आने वाले समय में ऐसे समस्त अयोग्य डाक्टरों एवं अवैध क्लीनिक संचालको पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए सख्ती से कदम उठाए जाएंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button