राष्ट्रीय खबरें

नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन

मुंबई । रतन टाटा के निधन के बाद उनका उत्तराधिकारी चुनने के लिए टाटा ट्रस्ट की बोर्ड बैठक में नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है। मुंबई में चल रही टाटा ट्रस्ट के बोर्ड की बैठक के जरिए ही नया चेयरमैन चुना गया ।

नोएल टाटा मौजूदा समय में टाटा ग्रुप की कंपनियों टाटा स्टील और टाइटन में वाइस-चेयरमैन के पद पर तैनात हैं। उन्होंने 2000 की शुरुआत में टाटा ग्रुप में काम करना शुरू किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस साल की शुरुआत में नोएल टाटा के तीन बच्चों – लिआ, माया और नेविल – को सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट से जुड़े कई ट्रस्टों में ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया था।

लिआ वर्तमान में द इंडियन होटल्स में उपाध्यक्ष हैं जबकि माया टाटा कैपिटल से जुड़ी हैं। नेविल ट्रेंट और स्टार बाजार की लीडरशीप टीम में शामिल हैं।

टाटा ट्रस्ट एक प्रमुख निकाय है जो सभी 14 टाटा ट्रस्टों के कार्यों का प्रबंधन करता है। टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की 65.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यह भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूह को मार्गदर्शन देने का काम करता है।

टाटा संस का स्वामित्व बड़े पैमाने पर टाटा ट्रस्ट के तहत आने वाले दो प्रमुख ट्रस्टों – सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के पास है, जिनके पास कुल मिलाकर टाटा संस में 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button