राज्य एव शहर

जम्बूरी उत्सव : आदिवासी संस्कृति से जुड़ी स्थानीय सामग्रियों का लगाया जाएगा स्टाल

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे। जशपुर जिला वन संपदा से भरपूर जिला है साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिला माना जाता है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर में युवाओं के चार दिवसीय जम्बूरी उत्सव मनाया जा रहा है। जहां अन्य राज्य के युवा शामिल हुए हैं। और हर मौके का आनंद उठा रहे। आज की भागदौड़ जिन्दगी में जशपुर में कुछ पल सुकुन से बिताने का अच्छा मौका मिला है। जिसका युवा वर्ग भरपूर लाभ उठा रहा है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अंतिम दिवस 20  अक्टूबर को जशपुर जम्बूरी देश देखा में सुबह 11 बजे से शिविर स्थल के पास व्यापारिक एवं खाद्य स्टॉल लगाया जाएगा। साथ ही युवाओं को क्षेत्र  के स्थानीय जनजातीय लोगों के हाथों से तैयार दोना पत्तल और छिद कांसा से तैयार सामग्री का परिचय भी करवाया जाएगा। स्थानीय लोक कला लोकनृत्य का भी आनंद उठाएंगे संगीत बैण्ड प्रस्तुति भी दी जाएगी। आम जनता भी अंतिम दिवस देश देखा के जम्बूरी उत्सव का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही आम नागरिक अपनी इच्छा अनुसार रॉक क्लाइंबिंग नेचर वॉक टेंट एक्सपीरियंस  आदि गतिविधियों में शामिल होकर आनंद उठा सकते हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button