छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह : मुख्यमंत्री साय

Spread the love
Listen to this article

राजनांदगांव।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की। मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों ने देर रात्रि तक कवि सम्मेलन में कविता पाठ का आनंद लिया। मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने सभी कवियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमती सीमा गर्ग द्वारा लिखित ”हमारी संस्कृति हमारी धरोहरÓÓ किताब का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास, हास्य कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे, गीत एवं गजल गायिका डॉ. सुमन दुबे, वीर रस की कवयित्री कविता तिवारी, हास्य कवि  दिनेश बावरा ने अपनी कविताओं से समां बांध दिया। कविता, गीत, गजल एवं हास्य कविताओं के इस खुशनुमा लम्हों के राजनांदगांव नगरवासी साक्षी बने।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि आज 15 अक्टूबर का दिन हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष हैं, उन्होंने 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की सेवा की है। उनका जन्मदिन मनाने के लिए राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक और दूर-दूर से जनप्रतिनिधिएवं जनसामान्य एकत्र हुआ है। मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव की भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्म कबीरधाम जिले में हुआ था, लेकिन संस्कारधानी राजनांदगांव उनकी कर्मभूमि है। राजनांदगांव की जनता ने उन्हें विधायक, सांसद, केन्द्रीय मंत्री, तीन बार मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, लेकिन उसे संवारने और गढऩे का कार्य डॉ. रमन सिंह ने किया और 15 वर्षों में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ। वे गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए चऊरवाले बाबा के नाम से जाने गए। यही कामना है कि आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता करते रहे। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज देश के सुप्रसिद्ध कवियों का कविता पाठ सुनने का अवसर मिलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज सुबह से रात तक रायपुर से राजनांदगांव तक सभी ने जन्मदिन पर जो स्वागत किया उसके लिए अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले ने उन्हें एक नई पहचान दी है और परिवर्तन की यात्रा राजनांदगांव की धरती से प्रारंभ हुई, जिसके लिए उन्होंने सभी का आधार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की धरती में जो कोई आता है, उसका विकास होता है। उन्होंने कहा कि राजा घासीदास और बलराम दास ने राजनांदगांव शहर का आधार रखा और इस नगरी की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। यह नगरी साहित्यकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र, गजानंद माधव मुक्तिबोध की नगरी है। यहां नंदूलाल चोटिया, कुंज बिहारी चौबे और गणेश खरे जैसे साहित्यकार रहे है। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह ने राजनांदगांव में जन्म लेकर स्वतंत्रता के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने सफल फिल्मकार किशोर साहू, दाऊ खुमान साव, दाऊ मंदरा जी जैसी हस्तियों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव मेरा अभिमान और मेरा स्वाभिमान है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसानों के जीवन में परिवर्तन लेकर आये है। उन्होंने किसानों के लिए जो घोषणा की उसका क्रियान्वयन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 3100 रूपए में धान खरीदी, 21 क्विंटल धान खरीदी, दो साल का बोनस, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित कर रहे हैं।

प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाई, जिसे सुनकर श्रोता अभिभूत हुए। हास्य कवि श्री दिनेश बावरा एवं पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की कविताओं ने श्रोताओं को खूब हंसाया। पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे ने अपने हास्य व्यंग्य के चिर परिचित अंदाज में छत्तीसगढ़ी में कविता सुनाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में वीर रस की कवियित्री सुश्री कविता तिवारी ने माँ शारदा की वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री विजय शर्मा, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यन्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल, वाणिज्य-उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भरतपुर-सोनहत श्रीमती रेणुका सिंह आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, श्री महेश गागड़ा, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button