राज्य समाचाररोचक तथ्य

गृहनिर्माण में उत्कृष्टता के लिए डीसीटी डायरेक्टर राजेंद्र राजपूत सम्मानित

रिपोर्ट : शैलेन्द्र मिश्रा (रत्तू मिश्रा)

बिलासपुर, 28 अक्टूबर : रायपुर में आयोजित एक निजी चैनल के रियल एस्टेट कांक्लेव 2024 में डीसीटी (डायनामिक कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी) के डायरेक्टर राजेंद्र राजपूत को गृहनिर्माण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने उन्हें यह सम्मान भेंट किया। श्री राजपूत के प्रयासों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि उनका कार्य राज्य में गृहनिर्माण के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित कर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजेंद्र राजपूत ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे उनकी टीम और ग्राहकों का सहयोग बताया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और नवाचार पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने के कारण ही उनकी कंपनी को यह पहचान मिली है। राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि उनकी प्राथमिकता गृहनिर्माण में उत्कृष्टता और ग्राहकों की संतुष्टि है, जिसे वे अपनी टीम के साथ मिलकर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने अन्य उद्यमियों को भी प्रेरित किया कि वे भी गुणवत्ता को प्राथमिकता दें और उद्योग में नए मानदंड स्थापित करने का प्रयास करें। राजपूत ने अपने भविष्य के लक्ष्यों पर बात करते हुए कहा कि डीसीटी आगे भी छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देने के लिए नवाचार और गुणवत्ता को बनाए रखने का प्रयास करेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button