राज्य समाचार

बेमेतरा में 233.92 लाख की लागत से बनने वाले परिवार न्यायालय भवन का मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया शिलान्यास

Spread the love

बेमेतरा । आज बेमेतरा में परिवार न्यायालय के भवन का छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधिपति, रमेश सिन्हा भूमि पूजन व शिलान्यास किया। 233.92 लाख के लागत से बनने वाले इस नवीन भवन का निर्माण कलेक्ट्रेट परिसर के बगल में नवीन जिला न्यायालय परिसर में ही हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, पोर्टफोलियो जज, जिला न्यायालय बेमेतरा उपस्थित रहें। सुबह 10ः00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायालय से संबंधित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं पक्षकार उपस्थित रहें।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा द्वारा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि हमारी प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में अच्छे सर्व सुविधायुक्त न्यायालय व आवासीय भवन उपलब्ध कराना है, जिसके चलते आज परिवार न्यायालय का भूमि पूजन व शिलान्यास किया जा रहा है। उन्हें यह भी कहां गया कि लोक निर्माण विभाग समय-सीमा में इतना अच्छा व गुणवत्ता युक्त भवन तैयार करें जिससे भविष्य में लोगों को लम्बे समय तक यह भवन याद रहें। नवीन भवन सभी प्रकार की सुविधा से सुसज्जित होगा, जिससे यहां आने वाले पक्षकारों और परिवारों को किसी प्रकार कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहां कि भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन पहली सीढ़ी है नवीन भवन बन जाने के बाद परिवार न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण की कार्य क्षमता बढ़ेगी। साथ ही, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश को भी यह कर्तव्य निभाना होगा कि भवन निर्माण के पश्चात् उसकी साफ-सफाई व आने वाले पक्षकारों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मिलती रहें।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, पोर्टफोलियो जज, जिला न्यायालय बेमेतरा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति द्वारा परिवार न्यायालय नवीन भवन का भूमि पूजन किया जाना अत्यंत सुखद है। नवीन भवन का भूमि पूजन मुख्य न्यायाधिपति की, इस राज्य की न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ व मजबूत बनाने की दृढ़ इच्छा शक्ति का एक और कदम है। विशिष्ट अतिथि महोदय ने इस भवन का लागत, विशिष्टियों की जानकारी देते हुए बताया कि यह सर्वसुविधा युक्त भवन है, जिसमें परामर्श कक्ष, किलकारी भवन व पक्षकारों के लिए उचित बैठक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे यहां आने वाले पक्षकारों को सारी सुविधा एवं त्वरित न्याय प्राप्त होगा उन्होंने लोक निर्माण विभाग से यह भी कहां कि इस भवन का निर्माण इतनी गुणवत्ता से करें कि यह भवन आगामी 50 वर्षों तक भवन अच्छी स्थिति में रहते हुए लोगों के न्यायदान का साक्षी बना रहें।

कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा गया कि मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में जिला न्यायालय बेमेतरा में यह तीसरा कार्यक्रम संपन्न हुआ है एवं विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास के सतत् पर्यवेक्षण से नवीन भवन का शिलान्यास संभव हो सका है, जो बेमेतरा के न्यायिक इतिहास का एक मिल का पत्थर है। उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण व समस्त सभाजनों का अभिवादन किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश, न्यायाधीशगण, जिला प्रशासन के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, जिला न्यायालय व परिवार न्यायालय के कर्मचारीगण, मिडिया प्रभारीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।

कार्यक्रम में परिवार न्यायालय की न्यायाधीश नीलिमा सिंह बघेल ने आभार प्रदर्शित करते हुए अतिथिगण एवं समस्त अधिकारीगण का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमेश कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों एवं निर्माण एजेंसी ने भी समय से पहले इस भवन का निर्माण पूरा करने की बात कहीं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button