राज्य समाचार

कबड्डी खेलते-खेलते अचानक गिर पड़ा शख्स, कैमरे में कैद हुआ मौत का Live वीडियो

Spread the love

महासमुंद । ओडिशा के नुआपाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की कबड्डी खेलते-खेलते अचानक मौत हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कबड्डी खेलते-खेलते शख्स अचानक गिर जाता है। इसके बाद बाकी के खिलाड़ी उसके पास जाते हैं और उसे उठाने की कोशिश करते हैं, इसके बावजूद वह नहीं उठा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खिलाड़ी की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

नुआपाड़ा जिले की बताई जा रही है यहां कोम्ना ब्लॉक के तारबोड़ गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। कबड्डी का आयोजन तरबोड़ दर्गा पूजा समिति ने कराया था। इसी क्रम में आज सोमवार की सुबह खगेश्वर महासमुंद जिले के सोनीस्ता पोटापारा टीम की और नुआपाड़ा जिले के हतिसरा टीम के बीच मैच चल रहा था। मैच चल ही रहा था तभी महासमुंद जिले के एक खिलाड़ी की अचानक तबीयत खराब हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आनन-फानन में आयोजन समिति और वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उसे इलाज के लिए तरबोड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे नुआपाड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। यहां जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक खिलाड़ की पहचान छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के दुदुमचुआ गांव के खगेश्वर राठिया के रूप में हुई है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मैच के दौरान किसी के द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। इसी बीच खिलाड़ी की तबीयत खराब हो गई थी। यह वीडियो अब काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कबड्डी खिलाड़ी खेलते-खेलते अचानक से गिर जाता है। इसके बाद आस-पास के अन्य खिलाड़ी उसे उठाने जाते हैं, लेकिन वह नहीं उठता है। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जाता है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button