राज्य समाचार

विधायक भावना के प्रयासों से पंडरिया-पांडातराई के विकास के लिए 5.40 करोड़ स्वीकृत

Spread the love

कवर्धा । छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से विकास कार्यों में तेजी आई है। पंडरिया और पांडातराई शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की मांग वर्षों से की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पालिका परिषद पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई के सौंदर्यीकरण, बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास के लिए 5.40 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इसमें पंडरिया के लिए 3 करोड़ और पांडातराई के लिए 2.40 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

विधायक भावना बोहरा ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र भेजकर विकास योजनाओं का प्रस्ताव रखा था, जिसे स्वीकृति मिल गई। विधायक ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता की उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस शासन के दौरान रुके हुए विकास कार्य अब गति पकड़ रहे हैं। जनता को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। भाजपा के “डबल इंजन सरकार” के तहत योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं, जिससे राज्य के विकास की दिशा और दशा में बड़ा बदलाव आ रहा है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button