छत्तीसगढ़

आम लोगों के सहुलियत के लिए सड़क में न लगाये गणेश पंडाल : कलेक्टर

गणेश एवं पूजन सामग्री विसर्जन के लिए अस्थायी कुंड का ही करें प्रयोग

Spread the love
Listen to this article

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों में प्रगतिरत कार्यो एवं समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रगतिरत कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिये। उन्होंने आगामी गणेश चतुर्थी के अवसर पर धार्मिक समिति एवं संस्थाओं द्वारा गणेश स्थापना की आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने आमलोगों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए सड़क में पंडाल नहीं लगाने के निर्देश दिये। जिससे सड़क में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने महोत्सव उपरांत गणेश मूर्ति एवं पूजन सामग्रियों को व्यवस्थित रूप से अस्थायी कुंड में ही विसर्जित करने को कहा। इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिये। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

समय-सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने खरीफ फसलों की गिरदावरी के कार्यो की भी जानकारी ली। उन्होंने गिरदावरी के कार्यो को गंभीरतापूर्वक करते हुए त्रुटिरहित गिरदावरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर फसल गिरदावरी के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके लिए कृषि एवं राजस्व विभाग के मैदानी अमलों को सभ्यदा के साथ कार्य करने को कहा। कलेक्टर ने पीएम जनमन अभियान के तहत जिले में कमार जनजाति सदस्यों को शासन की विभिन्न हितकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में राशन कार्ड की नवीनीकरण, आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी जानकारी लेकर कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत लोगों को नशामुक्त करने चलाये जा रहे प्रचार-प्रसार अभियान की भी जानकारी लेकर व्यापक रूप से कार्य क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने गौरव गरियाबंद अभियान, सम्पूर्णता अभियान, पीएमश्री स्कूल एवं विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की भी जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button