राज्य समाचार

भाजपा नेता सरोज पाण्डेय के पिता श्याम जी पाण्डेय का निधन, अंतिम यात्रा आज

Spread the love

भिलाई: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय के पिता श्री श्याम जी पाण्डेय का आज, 9 सितंबर 2024 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और पार्टी में गहरा शोक व्याप्त है।

श्याम जी पाण्डेय लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हुए थे और उनका परिवार राजनीतिक क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 02 बजे मैत्री कुंज, रिसाली स्थित उनके निवास से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button