राज्य समाचार

बिल पास करने मांगी रिश्वत, एसीबी ने बाबू को रंगे हाथों पकड़ा

Spread the love

रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने स्कूल शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट कर्मचारी को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी, ओमप्रकाश नवरत्न, मिडिल स्कूल खम्हार तहसील खरसिया, जिला रायगढ़ में तैनात था और मेडिकल बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, मिडिल स्कूल के शिक्षक उमेन सिंह चौहान ने 17 अगस्त को एसीबी बिलासपुर इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। चौहान ने बताया कि उसकी पत्नी के इलाज से संबंधित मेडिकल बिल पास करने के लिए स्कूल का बाबू, ओमप्रकाश नवरत्न, 25,000 रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने एसीबी से कहा कि वह रिश्वत न देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत के सत्यापन के बाद, एसीबी की टीम ने आज प्रार्थी को रिश्वत की राशि लेकर खम्हार स्कूल, रायगढ़ भेजा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, मौके पर तैयार बैठी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी से 25,000 रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई।

आरोपी ओमप्रकाश नवरत्न के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि एसीबी ने हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ लगातार शिकंजा कस रही है। एसीबी सूत्रों के अनुसार, यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button