राज्य एव शहर

महीने भर से ढूंढ रही थी पुलिस, थाने के पास मिला उस महिला का शव…

बलौदाबाज़ार । जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे है। जिस लापता बुजुर्ग महिला को थाना की पुलिस पिछले 28 दिनो से ढूंढ रही थी, उसका शव थाना के सामने ही झाड़ियों में मिला, जिसके बाद से सनसनी फैल गई है।

दरअसल यह पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। जहां 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला मृतक का नाम जुगन बाई देवांगन है। जो शीतला पारा वार्ड नंबर 3 की रहने वाली थी। महिला पिछले 1 अगस्त से लापता थी। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद लापता बुजुर्ग महिला को पुलिस पिछले 28 दिनो से ढूंढ रही थी। वहीं अब महिला की लाश बुधवार को थाना के सामने ही कबाड़ में रखी हुई गाड़ियों के पास झाड़ियों में  मिलने से सनसनी फैल गई।

सिमगा थाना पुलिस पर सवाल उठ रही है की महिला 1 अगस्त से गायब थी तो पुलिस इसमें क्या अभी तक क्या खोज बिन की है। 28 दिन के बाद मृतिका की डेड बॉडी थाना परिसर से ही मिल रही है। जबकि इसी माह 15 अगस्त को थाना की साफ सफाई कराई गई होगी। इस मामले में थाना पुलिस मर्ग कायम कर फोरेंसिक टीम के द्वारा भी जांच की गई। और मृतका के शव को पोरस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना परिसर के पास 50 मीटर के दायरे में मृतका की लाश मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे है कि, आखिर पुलिस इतने दिनो तक जांच के नाम पर क्या कर रही थी।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button