राज्य समाचार

गरीब छात्र- छात्राओं को एक प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा शिक्षा ऋण

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना

बलौदाबाजार ।  राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के तहत राज्य गरीब छा़त्र-छा़त्राओं के उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर के कुल 35 तकनीकी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को योजना में शामिल किया गया है। तकनीकी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेशित ऐसे छा़त्रों को जो 2 लाख रूपये वार्षिक आय से कम आय वाले परिवारों से आते है। उनको मोरेटोरियम अवधि के पश्चात ऋण किश्तों के नियमित भुगतान की स्थिति में केवल 1 प्रतिशत की दर से ब्याज देय होगा। शेष ब्याज की राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा सीधे संबंधित बैंक को किया जायेगा। इच्छुक छा़त्र-छा़त्राएं उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए, छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित तथा सक्षम प्राधिकारी जैसे-ए.आई.सी.टी. ई.यू.जी.सी.मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में प्रवेशित हो, अधिकतम पारिवारिक आय 2 लाख रूपये से अधिक नहीं होना चाहिए, शिक्षा ऋण अधिकतम सीमा 4 लाख रूपये देय होगा, ब्याज अनुदान का लाभ लेने के नियमित रूप से ऋण किश्तों का भुगतान अनिवार्य है, डॉप आउट एवं निष्कासित छात्र इस योजना के लाभार्थी नहीं बने रहेगें किन्तु चिकित्सीय कारणों से, एक वर्ष की अधिकतम सीमा तक अध्ययन में रूकावट होने की दशा में पात्रता रहेगी।

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

योजना के अंतर्गत बीई/बीटेक, एमई, एम टेक, डी आर्क, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, एमसीए, एम.बी.ए, डीई,बी.पी.एड, एमपीएड,पी.जी.डी.सी.ए.बी.एच.एम.एस., बी.ए.एम.एस, बी.एन.वाई.एस, बी.एन.एस., बी.यू.एम.एस,वी.एफ.एस.सी,बी.टेक डेयरी, बी.एग्री, बी.डी.एस, एमडीएस, एमबीबीएस, बीव्हीएससी, बीएससी नर्सिंग बेसिक तथा पोस्ट बेसिक, बी.फार्मा,एम फार्मा,डी फार्मा, डिप्लोमा इन मॉर्डन आफिस मेनेजमेंट, डिप्लोमा इन इंटीरियर डेकोरेशन एण्ड डिजाइन, डिप्लोमा इस कास्टयूम डिजाईन एण्ड ड्रेस मेकिंग, बीएड,डीएड, एमएड, के पाठ्यक्रमों में अध्ययन के लिए योजना का लाभ लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 70 कौशल विकास प्राधिकरण,रायपुर कार्यालय दूरभाष नंबर 0771-2331231 सम्पर्क तथा वेबसाइट ीजजचरू//ूूू.बहकजमतंपचनत.बहेजंजम.हवअ.पद पर अवलोकन किया जा सकता है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button