राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ के माउंटेन मैन ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

रायपुर । दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह करने वाले माउंटेन मेन राहुल गुप्ता ने अब एक और इतिहास रच दिया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराया है।

राहुल गुप्ता ने माउंट कोज़िअस्को की चोटी से छत्तीसगढ़ की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा कि “माउंट कोज़िअस्को की टॉप पर आज छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।” यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा है। इस अभियान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुल 11 पर्वतारोही शामिल थे। अभियान का नेतृत्व हरियाणा के नरेंद्र यादव ने किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पर्वतारोहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अगस्त की रात 2 बजे लास्ट कैम्प से की और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब चोटी पर सफलता प्राप्त की। इस दौरान तापमान लगभग -4 से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button