राज्य समाचार

चंद्रयान मिशन क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पूछे गये तिरंगा पॉइन्ट, शिव शक्ति पॉइंट, लैंडर विक्रम, रोवर प्रज्ञान जैसे प्रश्न

Spread the love

नारायणपुर। शासकीय स्वामी आत्मनांद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर के ग्रंथालय विभाग द्वारा भारत के चंद्रयान मिशन विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के चंद्रयान मिशनों जैसे चंद्रयान-1,चंद्रयान-2 तथा चंद्रयान-3 से संबंधित प्रश्न जैसे शिव-शक्ति पॉइंट, तिरंगा पॉइंट, इसरो के वर्तमान अध्यक्ष, लैंडर विक्रम, रोवर प्रज्ञान तथा प्रथम अंतरिक्ष दिवस की थीम जैसे 15 प्रश्न पूछें गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस. आर. कुंजाम ने बताया कि भारत के महान तथा लगनशील अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के कठोर परिश्रम एवं अथक प्रयासों से भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नित नए ऊचाइयों को छू रहा है। महाविद्यालय के लाइब्रेरियन श्री संजय कुमार ने बताया कि 23 अगस्त 2023 को भारत अपने चंद्रयान -3 मिशन के माध्यम से चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करके पूरे विश्व मे ऐसा करने वाला प्रथम देश तथा चंद्रमा पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला विश्व का चौथा देश बना था। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता का श्रेय देते हुए पूरे भारत में इस इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

महाविद्यालय के लाइब्रेरियन ने बताया कि प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम चन्द्रमा को छूते हुए जीवन को छूनारू भारत की अंतरिक्ष गाथा है। इस क्विज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को भारत के अंतरिक्ष मिशनों के बारे में जानकारी प्रदान करना तथा उन महान अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदानों के संबंध में अवगत कराना है, जिनके अथक परिश्रम, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से भारत अंतरिक्ष मिशन में यह सफलता प्राप्त करने में सफल हो सका और ऐसा करने वाला वह दुनिया का चौथा देश बन पाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक बी.डी.चांडक, संदीप कुमार पटेल एवं अतिथि व्याख्याता डॉ विजेत्री विक्रम सिंह,  हंसराज भासगौरी, नीरज वाल्दे, प्रफुल्ल गेडाम, कुमारी राजेश्वरी वर्मा महाविद्यालय के बुक लिफ्टर मेष राम ठाकुर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर रजनू मंडावी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button