राज्य एव शहर

शिक्षकों ने स्वयं के वेतन से छात्रों को 62 स्वेटर किया प्रदाय

एबीईओ व संकुल प्राचार्य ने छात्रों को कराया न्योता भोजन

सूरजपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर एस जयवर्धन एवं जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में रामानुजनगर में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक प्रयत्नशील हैं। विकासखंड के दूरस्थ कुमेंली जलप्रपात के समीप विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो बस्ती परशुरामपुर में संचालित प्राथमिक शाला बंडा भैंसा के प्रधान पाठक श्याम दास, सहायक शिक्षक धन साय शांडिल्य एवं रघुपाल सिंह ने स्वयं के वेतन से 62 छात्रों को स्वेटर प्रदान किया।

इस विद्यालय में विशेष पिछड़ी जनजाति के 50 पंडो  छात्र दर्ज हैं। शिक्षकों के प्रयास से यहां की उपस्थिति भी अच्छी है आज की उपस्थिति 45 पाई गई जिसमें 40 पंडो बच्चे उपस्थित थे। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू एवं संकुल प्राचार्य चंद्र विजय सिंह ने आज विद्यालय में आंशिक न्योता भोजन उपलब्ध कराया छात्रों को सेवई एवं केला फल प्रदाय किया गया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में छात्रों को स्वेटर देने की पहल उनके संवेदन शीलता का परिचायक हैं। निश्चित रूप से संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय के द्वारा दिए गए ’’थीम वाक्य’’ बाल देवो भवः को शिक्षक चरितार्थ कर रहे हैं। कुछ बच्चे अस्वस्थ प्रतीत होने पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर में पदस्थ डॉक्टर एस के त्रिपाठी से फोन पर चर्चा कर एक लघु स्वास्थ्य शिविर लगाने का अनुरोध किया इसे स्वीकार करके डॉक्टर त्रिपाठी आगामी सोमवार को स्वास्थ्य शिविर हेतु अस्वस्थ किया है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णा राजवाडे समेत ग्रामीण भी उपस्थित थे।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button