राज्य समाचार

बैकुण्ठपुर के मानस भवन में प्लेसमेंट कैंप 26 को, 494 पदों की होगी भर्ती

Spread the love

कोरिया । जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले में 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन मानस भवन कुमार चौक बैकुण्ठपुर में किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में कुल 494 पदों की भर्ती होनी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट कैंप में नियोजक मेसर्स विक्टर फाइनेंस प्रा.ली. संतोषी नगर रायपुर द्वारा कस्टमर रिलेशनशीन ऑफिसर (सीआरओ) के 30 पद, वेदान्ती स्कील स्कूल अम्बेडर भवन, सेक्टर 05 बाल्को नगर जिला – कोरबा द्वारा होटल मैनेजमेंट के 90 पद, राजेन्द्र कुमार जैन प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ पहरेदार मंजू निवास, देवीगंज अम्बिकापुर जिला सरगुजा द्वारा ब्यूरो प्रमुख के 01, कम्प्यूटर ऑपरेटर 02, रिर्पोटर 20, कार्यालय सहायक के 01 तथा एस.आई.एस इंडिया लिमिटेड अनूपपुर मध्य प्रदेश द्वारा सुरक्षा जवान के 250, सुरक्षा सुपरवाईजर के 50 एवं भर्ती अधिकारी के 50 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वी, 12वी  एवं स्नातक उत्तीर्ण, संभावित वेतन 5 हजार से 30 हजार रुपये निर्धारित है, प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।

जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक, जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक मानस भवन, कुमार चौक बैकुण्ठपुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बैकुण्ठपुर जिला – कोरिया से सम्पर्क किया जा सकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button