राज्य समाचार

खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन करते दो वाहनों को पकड़ा

Spread the love

कोरिया । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में खनिज विभाग को गौण खनिज के परिवहन की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया था। बुधवार को इसका असर खनिज विभाग में देखने को मिला। जिला खनिज अधिकारी भूषण कुमार पटेल ने एक रेती मिनी हाइवे सी.जी. 16, सी.जी.6923 को अवैध परिवहन करते पटना में जब्त की वहीं छिंदडाँड़ में अवैध परिवहन करते एक ईंट से भरे ट्रेक्टर सी.जी. 29, ए.जी. 0121 को पकड़ा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला खनिज अधिकारी पटेल ने जानकारी दी है कि जब्त वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन चालक अशोक बेक व भुवन तथा वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हाईवे को पटना थाना तथा ट्रेक्टर को चर्चा के सुपुर्द की गई है। मिनी हाइवे ट्रक का मालिक जगदीश साहू व ट्रेक्टर मालिक राजकुमार साहू बताया गया है।

खनिज अधिकारी पटेल ने जानकारी दी है कि गौण खनिज के तस्करों व अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में जिला खनिज अमला के खनिज सिपाही लिकेश देवांगन, मेवाराम कनोजिया एवं भोजेश्वर यादव शामिल थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button