राज्य समाचार

दीपक की लौ की तरह दीपक की कला कभी बुझ नही सकता: महापौर

Spread the love

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार शिव कुमार दीपक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शिवकुमार दीपक की कला का दीपक कभी बुझ नही सकता। यह दीपक दशकों तक छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं कला साधना को रोशनी दिखाता रहेगा।

अपने शोक संदेश में बाकलीवाल ने कहा कि शिवकुमार दीपक बचपन से ही छत्तीसगढ़ी कला की साधना करते रहे  छत्तीसगढ़ कला को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्होंने देशभर के मंचों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के विकास में भी उनका योगदान सराहनीय रहा। इतना बड़ा कलाकार होने के बावजूद शिवकुमार दीपक शोहरत और ग्लैमर से दूर रहे। शासन ने भी दीपक की कला का यथोचित सम्मान नहीं किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अब छत्तीसगढ़ के इस सच्चे कलाकार के निधन के बाद सरकार का फर्ज है कि उनके नाम पर किसी बड़े पुरस्कार सम्मान दिए जाने की घोषणा किया जाए। महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवकुमार दीपक के परिजनों को संबल देते हुए कहा कि शिवकुमार दीपक महान कलाकार थे, उनके निधन की क्षति कभी नहीं हो सकती। किंतु दुर्ग नगर निगम और दुर्ग शहर के लोग शोक संतप्त परिवार के दुख में सहभागी हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button