राज्य समाचार

कलेक्टर ने की स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा

जिला खनिज न्यास संस्थान की प्रबंधकारिणी बैठक संपन्न

अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित जिला खनिज न्यास संस्थान की प्रबंधकारिणी बैठक में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2023-24 तक सेक्टर वार 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र तथा 40 प्रतिशत अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र के स्वीकृत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पदेन सदस्य सचिव प्रबंधकारिणी समिति जिला खनिज संस्थान न्यास नूतन कंवर ने कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास के कार्यो की प्रगति एवं भौतिक-वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें मुख्य रूप से स्वीकृत कार्यों में से प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की एजेंसीवार समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने पूर्ण कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, और प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र समयसीमा में पूर्ण कराने क्रियान्वयन एजेंसियों को निर्देशित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में डीएमएफ पोर्टल में कार्य की प्रगति निरंतर अद्यतन करने कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी तरह बैठक में डीएमएफ अंतर्गत वर्ष 2203-24 में अनुमोदन की प्रत्याशा में स्वीकृत 11 कार्यों की 122.23 लाख राशि एवं में अनुमोदन की प्रत्याशा में स्वीकृत 01 कार्य की 2.50 लाख राशि का अनुमोदन किया गया। डीएमएफ के वित्तीय वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट और वर्ष एवं के वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा की गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button