राज्य समाचार

कटघोरा में भाजपा के शाह की गर्जना सुनने जनसभा में उमड़ा अथाह जन-सैलाब, तपती धूप की फिक्र छोड़ वहीं खड़े रहे लोग, गदगद हुए केंद्रीय गृह मंत्री

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज की जीत के लिए आज कटघोरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा लगी। इस दौरान एक झलक पाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर आए शाह को सुनने अथाह जन सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर जो रौनक नजर आई, उसे देख गृहमंत्री भी गदगद हो गए। विशेष तौर पर श्रमिक दिवस पर कटघोरा में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी के प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो को दी गई थी। उनकी अथक मेहनत के बूते भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के पक्ष में जो वातावरण निर्मित हुआ, उसे देखकर आयोजन की सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आलम यह रहा कि तपती धूप और गर्मी की परवाह किए बगैर लोग वहीं खड़े पूरे वक्त डटे रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उल्लेखनीय होगा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा के लिए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो ने पूरी ताकत झौंक दी थी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में सबसे दमदार शक्ति बनकर उभर कर सामने आई सरोज पांडेय के लिए बुधवार को कटघोरा की जन सभा में अमित शाह भाजपा के विजयरथ का शंखनाद करते दिखाई दिए। केंद्रीय गृह मंत्री की गर्जना से कटघोरा के मेला ग्राउंड में गूंजता रहा। श्रमिक दिवस पर विशेष रूप से आयोजित इस सभा की सफलता को भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जीत की राह में अनंतिम कील माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा। जिसका श्रम दिवस पर ऐतिहासिक नगरी कटघोरा साक्षी बना। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर छायादार व्यवस्था की गई थी, पर छांव के सभी आश्रय में देखते ही देखते जगह खत्म हो गई। पर लोगों के आने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। नतीजा ये कि चिलचिलाती धूप में भी जहां कहीं पैर रखने की जगह दिखी, लोग वहीं खड़े पूरे कार्यक्रम तक डटे शाह की गर्जना को सुनते रहे। मामला चूंकि केंद्रीय गृहमंत्री से जुड़ा हुआ है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक सावधानी बरती गई। प्रशासन के निर्देश पर आईजी, अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी स्वयं आयोजन स्थल पर निगरानी बनाए हुए थे।  

बॉक्स
काफी अहम माना जा रहा राजनीति के चाणक्य का दौरा

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह के इस दौरे को बहुत ही अहम माना जा रहा है। वही भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल दिखाई दिया। जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी के साथ उनके कार्यक्रमों में शामिल होने वालों के लिए आवागमन का रूट प्लान भी जारी किया था। व्हीआईपी कैटेगरी में गृहमंत्री अमित शाह को भारत सरकार ने “Z+” MHA Security with ASL CRPF cover सुरक्षा दे रखी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button