राज्य समाचार

आपकी परेशानियां मुझे बताएं और सरोज दीदी की जीत के साथ उनसे मुक्ति की गारंटी पाएं : पार्षद चंद्रलोक सिंह

कोरबा। जनसेवा के लिए समर्पित पार्षद एवं भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान सिपाही चंद्रलोक सिंह इन दिनों लगातार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। वह भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए अपार जनसमर्थन जुटाने कड़ी धूप में गली गली दौरा कर रहे हैं। भाजपा की जीत के लिए मैदान में डटे श्री सिंह जनता से मुखातिब होते हुए आम जनों की परेशानियों से भी रूबरू हो रहे हैं और उन्हें विश्वास दिला रहे हैं कि सरोज दीदी के सांसद बनने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण जरूर मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मतदान की तिथि जैसे जैसे करीब आ रही है, भारतीय जनता पार्टी के समर्पित सेवक जनता के बीच जाकर कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 18 के भाजपा पार्षद चंद्रलोक सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के लिए जन समर्थन जीतने जुटे हुए हैं। वे जनता से आशीर्वाद की मांग करते हुए घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। चंद्रलोक सिंह ने इस मौके पर लोगों से कहा कि उनकी जो भी मांग हैं जो भी समस्याएं हैं, उन्हें सांसद बनते ही सरोज पांडे से दूर कराया जाएगा। वार्डो का हर संभव विकास किया जाएगा। एक बार फिर देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही देश का विकास तेजी से होगा। पिछले 10 सालों में देश का जितना विकास हुआ है उतना कभी नहीं हुआ है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button