राज्य एव शहर

शराब के नशे में धुत युवक ने सगी मां से किया दुष्कर्म, आरोपी को फांसी देने की मांग

मिली जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल की रात को खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसरंगी गांव में रहने वाला युवक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा. साथ रहने वाली बहनें पड़ोस में गई हुई थी, जिस पर आरोपी युवक ने मां को अकेली देख दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिस बेटे को नौ माह कोख में रखने के बाद जन्म दिया, उसी के इज्जत को तार-तार करने पर शर्मिंदगी के बोझ तले दबी मां अगले दिन खरोरा थाना में जाकर अपने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज करने के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को उद्वेलित कर दिया है. आक्रोशित ग्रामीण युवक को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस अपराध पर सख्त से सख्त सजा देने से ही समाज में सही संदेश जाएगा. दूसरी ओर घटना के बाद से मां जहां सदमे की स्थिति में है, वहीं आरोपी की बहनें भी कुछ बोल नहीं पा रही हैं.

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button