राज्य समाचार

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन साय सरकार द्वारा राज्य में “शुष्क दिवस” घोषित करने का निर्णय अभिनंदन योग्य : अमित टमकोरिया

कोरबा । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 22 जनवरी को प्रदेश में शुष्क दिवस की घोषणा की है । जिसका भाजपा नेता अमित टमकोरिया ने स्वागत किया है । उन्होंने बयान जारी कर कहा कि, 22 जनवरी के दिन श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है । जिसके परिपेक्ष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे राज्य में प्राण प्रतिष्ठा के दिन शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है । जिसकी प्रशंसा करते हुए भाजपा नेता अमित टमकोरिया ने कहा कि श्री साय सरकार का यह निर्णय अभिनंदनीय है।

आगे भाजपा नेता श्री टमकोरिया ने कहा कि 550 वर्षो के जन्मभूमि संघर्ष के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने जा रहा है । जिसे पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा । भगवान श्रीराम, समूचे भारतवर्ष में धार्मिक और सामाजिक आस्था के केंद्र रहें हैं, मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या सहित पूरे देश के सभी समाज धर्म को मानने वालो में अभूतपूर्व उत्साह है, ऐसे ऐतिहासिक पावन दिवस पर छग की श्री साय सरकार ने राज्य में “शुष्क दिवस” घोषित कर राज्य के लाखों हिंदू परिवारों की “हमर भांचा राम ” का संदेश दिया है एवं लाखो लोगो के आस्था का सम्मान करते हुए प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है यह निर्णय निश्चित ही तौर पर स्वागत योग्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आगे भाजपा नेता अमित टमकोरिया ने आगे कहा कि राज्य की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार “सब का साथ , सब का विकास और सब के विश्वास” के मजबूत अवधारणा पर कार्य करने वाली सरकार है जो श्री मोदी जी की गारंटी को हर हाल में पूरा करने को प्रतिबद्ध होने के साथ साथ राज्य के हरेक नागरिक के धार्मिक और सामाजिक आस्था के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी विशेष रूप में सजग है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button