राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ उड़ीसा बार्डर से दो ट्रक से 820 बोरा धान जब्त

Spread the love

महासमुंद। स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ उड़ीसा बार्डर से दो ट्रक अवैध धान को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई में कुल 820 बोरा धान जब्त किया गया है, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना सिंघोडा के सुपुर्द किया गया। दरअसल, लगातार शिकायते मिल रही थी कि सरायपाली के उड़ीसा सीमा पर अंतरराज्यिय जांच नाका लगाए जाने के बावजूद धान तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तेज रफ्तार से वाहनों को बिना चेक करवाए निकले जा रहे थे जिस पर स्थानीय प्रशासन की निगरानी टीम ने बीती रात आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उड़ीसा की ओर से अवैध रूप से धान भरकर आ रही एक माजदा वाहन से 280 पैकेट धान जब्त किया है। सरायपाली एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई।

बता दें कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए अभी कुछ ही दिन शेष बचे हैं और धान तस्करी करने वाले तस्कर इसका फायदा उठाने के लिए रात के अंधेरे में धान तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं जिनको रोकने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है और लगातार अवैध धान के परिवहन और समर्थन मूल्य पर अवैध रूप से धान बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button