राष्ट्रीय खबरें

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मां के 4 खेतों की मुंबई में होगी नीलामी

Spread the love

मुंबईः अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (underworld don dawood ibrahim) की मां की खेतों की शुक्रवार को नीलामी की जाएगी। ये नीलामी 5 जनवरी को दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच मुंबई के साफेमा (safema) दफ्तर में की जाएगी। दाऊद की मां की जिन खेतों की नीलामी होने वाली है उसकी कुल कीमत मात्र 19,21,760 रुपये है। खेतों की कुल संख्या चार बताई जा रही है। दरअसल,अंडरवर्ल्ड डॉन और ग्लोबल डेसिग्नेटेड टेररिस्ट दाऊद इब्राहिम (Underworld don and global designated terrorist Dawood Ibrahim) को भारत में कमजोर करने के लिए एजेंसियां लगातार उसकी और उससे जुड़ी संपत्तियों की नीलामी कर रही हैं। एजेंसियों का मानना है कि इस प्रयास से दाऊद की धमक को कम कर दिया गया है और लोगों में उसके डर के प्रभाव को पूरी तरह मिटाया जा रहा है।

साफेमा के मुताबिक यह नीलामी तीन तरीके से की जाएगी जिसमें पहला तरीका है एक ई ऑक्शन, दूसरा तरीका बंद लिफाफे के माध्यम से और तीसरा तरीका है बोली लगाकर। साफेमा के मुताबिक ये दाऊद की मां अमीना बी से जुड़े यह चारों खेत रत्नागिरी जिले के खेड़ तहसील में स्थित हैं। खेड़ में दाऊद का पैत्रृक गांव हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दाउद की ये संपत्तियां हो चुकी हैं नीलाम

साफेमा के एक अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि दाऊद की दहशत पहले ऐसे थी कि जब पहले उसकी किसी भी संपत्ति की नीलामी होती थी तब उसे खरीदने के लिए कोई भी बोली लगाने के लिए सामने नहीं आता था। लेकिन बाद में परिस्थिति बदली और दाऊद की अबतक 11 संपत्तियां बिक चुकी हैं। जिसमें मुंबई के नागपाडा दाऊद के गढ़ में रौनक अफरोज होटल, डांबवारवाला बिल्डिंग और गार्डन हाल में दाऊद की बहन हसीना पारकर का फ्लैट के साथ रत्नागिरी में दाऊद का मकान और प्रस्तावित पेट्रोल पंप भी शामिल है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button