राज्य समाचार

ट्रेनों में पत्थरबाजी का मामला: 13 साल का नाबालिग गिरफ्तार, दोस्तों के साथ घटना को देता था अंजाम

कोरबा। प्रदेश के कोरबा जिले में भी ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ने लगी है। लगातार घट रही घटनाओं से परेशान रेलवे पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरु की और एक 13 वर्षीय बालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बालक अपने साथियों के साथ खेल-खेल में ट्रेनों में पत्थर फेंका करता था। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई और बालक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाने की बात कही है।

रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दीपका और सीपत के बीच बिछी नई रेल लाइन में कुछ बच्चे लगातार पत्थरबाजी कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और एक बालक को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। लिहाजा उस क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों को समझाने का प्रयास किया जाएगा ताकी इस तरह की घटनाओं पर विराम लग सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button