राष्ट्रीय खबरें

Breaking News : कुत्ते के भौंकने पर गुस्से में युवक ने कर दी महिला की हत्या

Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स कुत्ते के भौंकने से इस कदर नाराज हुआ कि उसने एक महिला की हत्या कर दी है। आरोपी शख्स रास्ते से गुजर रहा था कि महिला के घर के पास मौजूद कुत्ते ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया। इसे लेकर महिला और शख्स की बीच बहस होने लगी। इसके बाद गुस्से में आरोपी ने महिला की हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर में सड़क से गुजर रहे राकेश गोयल पर एक कुत्ता भौंकने लगा। यह कुत्ता जिस मकान के सामने घूम रहा था, वह 78 वर्षीय शीला बाई का है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कुत्ते के भौंकने पर राकेश का शीलाबाई से विवाद हो गया और राकेश ने गुस्से में आकर महिला के पेट में लात मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

बाद में उसकी मौत हो गई। आजाद नगर के थाना प्रभारी नीरज मेढ़ा ने बताया है कि कुत्ते के भौंकने पर यह विवाद हुआ था और राकेश ने महिला के पेट में लात मारी थी। कैटरिंग का काम करने वाले राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button