राज्य समाचार

खेत में लगे अदरक की खुदाई कर चोरी कर ले गये थे तीन शातिर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़- लैलूंगा पुलिस ने खेत में लगे फसल की खुदाई कर अदरक चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं आरोपियों से पुलिस चोरी कियाआधा क्विंटल अदरक बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भेडीमुडा में रहने वाले मुन्नु लाल निषाद द्वारा उसके खेत में लगे करीब 1 क्विंटल अदरक की चोरी होने के संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इस साल उसने अपने महुआ छिनाखेत में अदरक की खेती किया है।

बीते 23 नवंबर को खेत में दवाई छिड़काव करने गया तो देखा खेत से करीब 1 क्विंटल से अधिक का अदरक को कोई चोरी कर ले गया है। तब गांव के सरपंच, ग्राम पटेल और अन्य ग्रामीणों को खेत से अदरक की चोरी की जानकारी देकर अपने स्तर पर पता किया। जिसमें पता चला कि गांव के तीन लड़के- प्रभु राठिया, गोपी साहू और रूप कुमार सिदार खेत से अदरक की चोरी किये हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिस पर थाना लैलूंगा प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज अपने स्टाफ के साथ ग्राम भेडीमुडा जाकर आरोपियों की पतासाजी कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिनसे अदरक चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार कर तीनों चोरी के अदरक को आपस में बांट लेना बताए।

आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने करीब 50 किलो अदरक बरामद कर जब्त किया है। चोरी के अपराध में लैलूंगा पुलिस द्वारा तीनों आरोपी प्रभु राठिया पिता मुनू राम राठिया उम्र 26 वर्ष, गोपी साहू पिता घुराऊ राम साहू उम्र 30 वर्ष और रूप कुमार सिदार पिता मनराज सिदार उम्र 25 वर्ष साल सभी निवासी भेडीमुडा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा गांववालों को आपस में मिलजुल कर रहने और चोरी, झगड़े विवाद से दूर रहने की समझाइश दिया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button