राज्य समाचार

CG Election 2023 : बीजेपी, कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान, CM मान ने कहा- केजरीवाल ही असली गारंटी देता है..

किसानों को लेकर हुए बड़े ऐलान के बीच आम आदमी पार्टी ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है।

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसके बाद से राजनीतिक बयान बाजी तेज हो गया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को बीजेपी का नकल करना बता रही है तो इधर कांग्रेस ने अपने 20 वादे को सर्व जनहिताय वाली घोषणापत्र करार दिया है। किसानों को लेकर हुए बड़े ऐलान के बीच आम आदमी पार्टी ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर के मस्तूरी पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रत्याशी धरमदास भार्गव के समर्थन में वोट की अपील की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि अगर आप’ की सरकार बनी तो हम किसानों से पूरा धान खरीदेंगे, वो भी 3200 रूपये में। रबी हो या खरीफ दोनों ही फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे।

भगवंत मान ने कहा छत्तीसगढ को बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने बारी-बारी से लूटा है। मान ने बीजेपी के घोषणपत्र पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, अब मोदी भी गारंटी दे रहे हैं लेकिन आम आदमी जानता है इनकी गारंटी नकली है। इस देश में सिर्फ केजरीवाल ही असली गारंटी देता है और उसे पूरा करता है। राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी संजीव झा भी रोड शो में शामिल हुए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button