राज्य समाचार

उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री की दौड़ में वर्तमान कप्तान का नाम ही अगली सीरिज के लिए सबसे पहले सामने, कांग्रेस से सीएम के लिए भूपेश बघेल पहली पसंद, पढ़िए पूरी बातचीत…

अंबिकापुर। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अगला चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है. उन्होंने नए लोगों को मौका देने की बात कहते हुए कहा कि पार्टी के साथ वे बने रहेंगे, जब भी वे वोट डालेंगे, कांग्रेस को ही डालेंगे. उनका आजीवन वोट कांग्रेस को पड़ेगा.

टीएस सिंहदेव ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि मैं 71 साल का हो गया हूं, लेकिन शारीरिक तौर पर दुर्बलता महसूस नहीं होती है. काफी कुछ काम कर सकता हूं. 75 साल पार होने के बाद भी लोगों को सक्रिय देखते हैं. लेकिन यह स्वयं के निर्णय लेने की बात होती है कि अब दूसरी जिम्मेदारियों के साथ जोड़ना चाहिए.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे होने की बात से इंकार करते हुए कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिलने पर वर्तमान कप्तान का नाम ही अगली सीरिज के लिए सबसे पहले सामने आएगा. किन्हीं कारणों से अगर दूसरे नामों पर विचार किया जाता है, और मेरा भी नाम भी विचार में आता है, तो मुझे खुशी होगी. लेकिन जिसको भी मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, उनके साथ हम सबको एक टीम के तौर पर काम करना है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button