राज्य एव शहर

BREAKING : नवरात्री के दौरान डोंगरगढ़ में रुकेंगीं ये गाड़ियां…

रायपुर –  डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 23 अक्टूबर तक कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने 6 और एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज डोंगरगढ़ स्टेशन में अस्थायी तौर पर घोषित कर दिया है। इसलिए रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली ये सभी ट्रेनें डोंगरगढ़ स्टेशन में आते-जाते दो मिनट रुककर चलेंगी।

यात्रियों के दिक्कतों को देखते हुए रेल प्रशासन अब डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में तीन जोड़ी यानी कि 6 एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव दिया है। 18 से 23 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 20843/20844 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12851/12852 बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12849/12850 बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस अब आते-जाते डोंगरगढ़ स्टेशन में रुककर रवाना होंगी, जिसका देवी दर्शन करने वाले लोगों को इंतजार था।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button