राज्य समाचार

CG NEWS : पूर्व सीएम रमन सिंह ने की दूसरे चरण के मतदान की तारीख बदलने की मांग

Spread the love

रायपुर –  छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा।

पहले चरण के लिए 7 नवंबर को सीटों पर मतदान किया जाएगा और दूसरे चरण में 17 नवंबर को बची हुई 70 सीटों पर वोटिंग होगी। लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच पूर्व सीएम रमन सिंह ने दूसरे चरण के मतदान की तारीखों में बदलाव की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। मैं निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूं कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button