राज्य समाचार

मुद्दे थे गायब, भाजपा ने राष्ट्रवाद के नाम पर लड़ा चुनाव – भूपेश बघेल

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नरेंद्र मोदी की जीत के संबंध में कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा ने लड़ा था। मुद्दे गायब थे। देश की गंगा-जमुनी संस्कृति, विविधता, अनेकता में एकता की देश की संस्कृति पर भी प्रहार करने की कोशिशें हुई। मैंने पहले ही मोदी जी और भाजपा को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दे दी है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह दुनिया में हमारे देश की मिसाल दी जाती है कि हमारी पहचान, एकता में अनेकता है। अनेक भाषा, संस्कृति, बोली, अनेक पंथ हैं, यही हमारी ताकत है। इसे तोड़कर ही केंद्र में सरकार बनाई गई है। मैं नहीं समझता यह देश हित में है। नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायपुर लौट आए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म आधारित राष्ट्रवाद को आधार बनाकर चुनाव लड़ा गया। देश की सेना को मोदी सेना बताया गया। पुलवामा हमले की रिपोर्ट में अभी तक कुछ नहीं है। इसी प्रकार प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देना, जो नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताती है, ऐसी विचारधारा देश के लिए चिंतनीय है।
राहुल के ही नेतृत्व में करेंगे काम
सीएम बघेल ने कहा कि कांगेेस राष्ट्रीय कार्यसमिति को राहुल गांधी पर विश्वास व्यक्त किया है। कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा भरोसा जताते हुए उनके इस्तीफे की पेशकश को नामंजूर कर दिया। उन्हीं की अध्यक्षता में हम सब काम करेंगे। लोकसभा चुनाव की समीक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी समीक्षा होगी। यहां भी समीक्षा होगी। विधायकों-मंत्रियों के क्षेत्र में हार के संबंध में श्री बघेल ने कहा कि किसी एक क्षेत्र नहीं, सभी जगह विपरीत परिणाम आए हैं।
एसपी-कलेक्टर कांफ्रेंस में कानून व्यवस्था की समीक्षा
कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता के संबंध में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आचार संहिता खत्म हो गई है। खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल संकट से निपटने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना को प्रभावी ढंग से लागू किए जाएंगे। 3 जून को एसपी-कलेक्टर कान्फ्रेंस में योजनाओं को बेहतर लागू करने और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
कानून का उल्लंघन करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
गोरक्षकों द्वारा तोड़फोड़ के सवाल पर श्री बघेल ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है, जो ऐसा करेगा उस पर कार्रवाई होगी। अगर गो-तस्करी की सूचना है, तो पुलिस को जानकारी दें, कार्रवाई होगी। जो कानून को हाथ में लेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बीजापुर में एनएसयूआई कार्यकर्ता की हत्या पर उन्होंने कहा कि नक्सली कृत्य की निंदा करते हैं। नक्सलियों पर कड़ी करवाई की जाएग।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button