राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
BREAKING : जंगली हाथियों के हमले में महिला की मौत
गुवाहाटी – असम के गोलपाड़ा जिले में मंगलवार को जंगली हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना भालुकडुबी इलाके में हुई जब महिला सुबह की सैर पर थी।
उसकी पहचान महबूबा आलम अहमद के रूप में हुई है।अचानक, उसी क्षेत्र से गुजऱ रहे तीन जंगली हाथियों ने उस पर हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
गोलपाड़ा के प्रभागीय वन अधिकारी तेजस मारिस्वामी ने आईएएनएस को बताया, महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, दुर्भाग्य से महिला हाथियों के झुंड के सामने आ गई। मारिस्वामी ने कहा, हमने उस इलाके में जंगली हाथियों की नियमित गतिविधियों को देखा है।
Live Cricket Info
