राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कचरा कलेक्शन की गाड़ी पर मां दंतेश्वरी की फोटो:BJP बोली- सनातन का अपमान करना कांग्रेस का काम; नगर निगम आयुक्त ने हटवाई तस्वीरें

Spread the love

जगदलपुर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली नई खरीदी गई गाड़ियों में मां दंतेश्वरी की तस्वीर लगी है। अब इस मामले पर बवाल शुरू हो गया है। भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस की नगर और प्रदेश सरकार को घेरा है। निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सनातन का अपमान करना और सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को आहत करना कांग्रेस का काम है। अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाल ही 9 वाहनें खरीदी गईं हैं।
हाल ही 9 वाहनें खरीदी गईं हैं।

दरअसल, नगर निगम के 48 वार्डों में कचरा कलेक्शन करने के लिए 9 गाड़ियों की खरीद की गई है। इन सभी गाड़ियों में छत्तीसगढ़ शासन के लोगो के साथ-साथ बस्तर की आराध्य देवी माता दंतेश्वरी की तस्वीर भी लगी है। नगर निगम के अफसरों ने बताया कि, खरीदी के बाद कचरा कलेक्शन के लिए अब तक इन गाड़ियों का उपयोग नहीं किया गया है। पहले से जो गाड़ियां चल रही है, यदि वे खराब होती तो इन गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
कुछ इस तरह का लोगो लगाया गया था।
कुछ इस तरह का लोगो लगाया गया था।

मामला हुआ उजागर तो हटाई तस्वीर
मामले के उजागर होने के बाद बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ता जमकर हल्ला बोल करने वाले थे। लेकिन, नगर निगम की टीम ने मंगलवार देर रात ही सारी गाड़ियों से माता दंतेश्वरी की तस्वीर को हटा दिया। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि, इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई है। साथ ही वाहन प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button