राज्य समाचार

KORBA : सब्जी में गिरी छिपकली,5 सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Spread the love

कोरबा-  जिले में एक ही परिवार के 5 सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। छिपकली गिरी हुई सब्जी खाने से सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई थी। फिलहाल उनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित गोढ़ी गांव में राजेश महिलांगे का परिवार रहता है। बुधवार की रात उसकी पत्नी सब्जी बना रही थी, जिसमें छिपकली गिर गई। इस बात का पता उसे नहीं चल सका। खाना बनने के बाद सबने एक-एक करके भोजन किया।

खाना खाने के बाद सबकी तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे। पड़ोसियों की मदद से सभी को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां तुरंत इलाज मिलने से उनकी हालत खतरे से बाहर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी। डॉक्टरों ने बताया कि राजेश महिलांगे (35), अंकित महिलांगे, निखिल महिलांगे और 2 अन्य को अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग के कारण भर्ती कराया गया है। चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button