राज्य समाचार

CG NEWS : आज से जी20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक शुरू

Spread the love

रायपुर – G-20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी बैठक आज से शुरू हो गई है। इस बैठक में G-20 सदस्य, आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 65 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। मीटिंग FWG में हुई चर्चाओं और भविष्य के कार्य क्षेत्रों का पता लगाने के लिए हो रही है।

भारतीय रिजर्व बैंक जनभागीदारी कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की मेजबानी करेगा। जिसमें डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, G-20 जागरूकता कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा-लेखन प्रतियोगिता पर पैनल चर्चा शामिल होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक की अध्यक्षता मंत्रालय की सलाहकार चांदनी रैना कर रही हैं। केंद्रीय वित्त विभाग में पदस्थ सैम बेकेट और यूके की मुख्य आर्थिक सलाहकार एचएम ट्रेजरी भी शामिल रहेंगे। ​FWG नवीनतम वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और प्रमुख व्यापक आर्थिक मुद्दों के नीति मार्गदर्शन पर चर्चा की सुविधा देता है।

नंदनवन जूलॉजिकल गार्डन का दौरा प्रस्तावित

G-20 समिट के दौरान प्रतिनिधियों को नंदनवन जूलॉजिकल गार्डन का दौरा भी कराया जाएगा। ‘रात्रि भोज पर संवाद’ और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ के अनूठे पारंपरिक व्यंजनों और संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।

विदेशी मेहमानों को पहनाया गया छत्तीसगढ़िया गमछा, नवा रायपुर की सड़कों को G-20 थीम पर सजाया गया।

विदेशी डेलिगेट्स का रविवार से छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो चुका है। ये सभी 18-19 सितंबर को रायपुर में होने वाली G20 समिट में शामिल होंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज में इन विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ी लुगरा पहनी युवतियों ने सभी को तिलक लगाकर छत्तीसगढ़िया गमछा पहनाया। एयरपोर्ट के बाहर करमा ददरिया नृत्य करते गीत गाते कलाकार नजर आए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button