17/04/2026

CG NEWS : मुठभेड़ में पांच लाख की इनामी महिला नक्‍सली ढेर

0

दंतेवाड़ा –  नक्‍सल प्रभावित दंतेवाड़ा के नहाड़ी क्षेत्र में हुए मुठभेड़ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में एक और महिला नक्‍सली की मौत हो गई।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में महिला नक्‍सली हिर्रे सपना घायल हो गई थी। दंतेवाड़ा एसपी ने इसकी पुष्टि की है। बतादें कि महिला नक्‍सली हिर्रे सपना पर पांच लाख का इनाम घोषित है।

दरअसल, बीते दिनों दंतेवाड़ा के नक्‍सल प्रभावित नहाड़ी के जंगलों में मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली थी। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव मुठभेड़ के बाद मिले थे, जिसमें पांच लाख की इनामी लखमे व दो लाख की इनामी मंगली का शव।

इसके अलावा जवानों ने मौके से एक इंसास रायफल, एक भरमार सहित भारी मात्रा में समान बरामद कियाथा। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया था, जिसके बाद हिर्रे सपना केरलापाल एरिया कमेटी मेंबर की मौत की खबर सामने आई है। नहाड़ी मुठभेड़ में ये महिला नक्सली घायल हो गई थी। अन्य और कई नक्सलियों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। एसपी गौरव राय ने घायल महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News