राज्य समाचार

BREAKING : मासूम बच्ची की डबरी में डूबने से मौत

Spread the love

जशपुर- जिले में बड़ा हादसा हुआ है. एक मासूम बच्ची की खेलते समय की डबरी में डूबने से मौत हो गई है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के भितघरा गांव में एक 8 वर्षीय बच्ची की डबरी में डूबने से मौत हो गई है. बच्ची अपने परिजन के साथ बकरी चराने जंगल गई हुई थी. उसी दौरान खेलते खेलते बच्ची का पैर फिसल गया और वह डबरी में गिर गई. जिससे बच्ची गहरे पानी में चली गई और उसकी मौत हो गई.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

आस पास के लोगों को जैसे ही पता चला कि बच्ची डूब गई उसे निकालने डबरी में खोजबीन शुरू की गई. जिसके कुछ देर बाद बच्ची मिली. बच्ची को आनन फानन में परिजनों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना शाम लगभग 5 बजे की बताई जा रही है. फ़िलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button