राज्य एव शहर

BREAKING : घर में सो रही महिला से गैंगरेप, पति किसी काम से गया था बाहर

दुर्ग- भिलाई के वैशाली नगर में एक निर्माणधीन मकान में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी को पकड़ा है। घटना में शामिल दूसरा आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, घटना 18 सितम्बर के रात की है। महिला अपने निर्माणधीन मकान में सो रही थी।

महिला का पति किसी काम से ओड़िशा अपने गांव गया हुआ था। इस दौरान मोहल्ले के दो युवक आये और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गये।

महिला का पति जब वापस घर लौटा तो पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला और उसके पति ने इसकी शिकायत वैशाली नगर थाने में की। पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button