राज्य समाचार

BREAKING : ED ने महादेव बुक ऐप पर बड़ी कार्रवाई, 417 करोड़ की संपत्ति सीज

रायपुर/भोपाल। ED ने महादेव बुक ऐप पर बड़ी कार्रवाई की है. 417 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की गई है. इसे महादेव बुक ऐप पर अब तक की बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है. हालांकि मामले में कई सफेदपोश नामों के खुलासे होने अभी बाकी है।.

पुलिस अधिकारी सहित 4 आरोपियों को जमानत मिलना मुश्किल, ED कोर्ट में आज फिर पेशी महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में पुलिस के एएसआई चंद्रभूषण वर्मा सहित 4 आरोपियों को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। सभी को आज दोपहर पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा।सुनवाई विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में होगी। इसी मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ED ने की महादेव बुक ऐप की 417 करोड़ की संपत्ति सीज

रायपुर और भिलाई में छापेमारी कर किया गया था गिरफ्तार ED ने रायपुर और दुर्ग में छापेमारी के दौरान वकील, पुलिस, ट्रांसपोर्टर, सीए और जमीन कारोबारियों को शिकंजे में लिया है। इस दौरान पी एम एल ए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, हवाला कारोबारी अनिल और सुनील दम्मानी की ईडी ने 2 बार रिमांड ली थी। बीते दस दिनो में ईडी ने सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा, उनकी पत्नी, दोनों पुत्रों और बहनोई से पूछताछ की है।

इस बीच ऑनलाइन सट्टा एप के आरोपी संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। दोनों आरोपी इस वक्त विदेश में हैं। वारंट जारी होने के साथ ही उन्हें भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है। ईडी ने इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए विदेश और गृह मंत्रालय समेत झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, एमपी और महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों को भेजी जानकारी है।हालांकि अब तक कहीं से कोई सुराग नहीं मिला है। ईडी ने इंटरपोल की मदद से रेड कार्नर नोटिस जारी करवाने की भी बात कही है । इस आधार पर ईडी आज एएसआई वर्मा समेत चारों की जमानत पर आपत्ति करेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button