देश विदेशराज्य एव शहर

दर्री बांध से छोड़ा गया पानी, निचले इलाके जलमग्न:हसदेव नदी के किनारे बसे गांवों में जलभराव, घर छोड़कर जाने को मजबूर ग्रामीण

कोरबा जिले में दर्री बांध से पानी छोड़ने के बाद निचले इलाकों में परेशानी बढ़ गई है। 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद बांध से पानी छोड़ा गया है। लेकिन यह पानी हसदेव नदी के किनारे बसे गांव तक पहुंच गया है। सीतामढ़ी क्षेत्र के कई घर इसकी चपेट में आ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस बार पानी छोड़ने के पहले कोई मुनादी भी नहीं कराई गई। प्रभावित परिवारों का कहना है कि, काफी मवेशी भी पानी में फंस गए हैं। साथ ही शहरी इलाके की कई बस्तियों में भी जलजमाव हो गया है. नालियों से भी पानी नहीं निकल रहा है। जिसके कारण कई लोगों के घरों मे पानी भर गया है।

निचली बस्ती में रहने वाले कई लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं।
निचली बस्ती में रहने वाले कई लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं।

सिर्फ एक गेट खोलने से यह हाल

सीतामढ़ी, हसदेव नदी किनारे बसे लोगों ने बताया कि दर्री डैम में 12 गेट में से सिर्फ 1 गेट ही खोला गया है। जिसके बाद जलभराव के ऐसे हालात बन गए हैं। संबंधित विभाग ने मुनादी नहीं कराई है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button