देश विदेशराज्य एव शहर

रक्षक ही बना भक्षक पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक ने महिला को बनाया हवस का शिकार,,, आरोपी गिरफ्तार

अजमेर। स्वतंत्रता दिवस की रात सिकंदरा थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने बसवा थाने क्षेत्र के एक गांव में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता के रोने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल को पकड़ कर पहले पिटाई की फिर बसवा पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया। बसवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने बसवा थाने में मामला दर्ज करवाया कि 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस की रात मेरे पति व सास एक जन्मदिन की पार्टी में गए थे। रात करीब डेढ़ बजे करीब एक जना मेरे चारपाई के नीचे आ गया।

 

इस दौरान आवाज आने पर वह जग गई और चिल्लाने लग गई। इस दौरान आरोपी ने मेरा मुंह बंद कर लिया और बोला कि मैं पुलिस में काम करता हूं यदि शोरशराबा किया तो गोली मार दूंगा। आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले में एसपी वंदिता राणा ने बसवा थाना प्रभारी रामनिवास मीणा एवं आरोपी कांस्टेबल महेश गुर्जर को सस्पेंड कर दिया।जांच बांदीकुई डिप्टी एसपी ईश्वर सिंह को सौंपी है। इस दौरान विवाहिता के पति व सास भी आ गई। लोगों ने आरोपी की पिटाई करना शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने आरोपी से नाम पूछा तो उसने अपना नाम महेश गुर्जर निवासी सोडाला बासड़ा बताया। पीडिता की एफआईआर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि आरोपी राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button