15/04/2026

बदमाशों ने दुकानदार पर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसा

0

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के चौपाटी में देर रात खाने के बाद पैसे नहीं देने पर दो पक्षों में विवाद हो गया. जिससे बदमाशों ने दुकानदार युवक पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया. जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को हिरासत में लिया. उनके पूछताछ की जा रही है.

पूरा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के मेघदूत गार्डन के पास लगने वाली चाट चौपाटी का है, जहां पर अपना ठेला लगाने वाले ठेला चालक युवक का किसी बात को लेकर दो बदमाशों से विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा की बदमाशों ने ठेला चालक पर उबलता हुआ तेल फेंक दिया. जिसमें ठेला चालक गंभीर रूप से झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी ऋषभ जोशी, नमन ठाकुर, राहुल बारीक ने खाना खाया और बिल भरने की जगह दुकानदार से ही पैसे मांगे। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की. गाली गलौच किया और उस पर ही गर्म खौलता हुआ तेल डाल कर फरार हो गए. जिस कारण दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार द्वारा दिए गए बयान में जिन लोगों का नाम है, उन सभी पर आपराधिक केस दर्ज है. 2 आरोपियों को हिरासत में ले किया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

123
123
123
123
123
123
 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News