राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
KBC 15 में हॉटसीट पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के सौरभ

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 15वें सेशन की शुरुआत 14 अगस्त से हो चुकी है. इस शो में शुक्रवार को दुर्ग के सौरभ सेन गुप्ता हॉट सीट पर पहुंचे. इस दौरान जब शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन ने सौरभ से धन राशि के उपयोग के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे इन पैसों से अपनी गर्लफ्रैंड को घूमाना चाहते हैं. इस पर अमिताभ बच्चन ने सौरभ को शुभकामनाएं दी

खेल की शुरुआत एक प्रश्न से हुई. जिसका जवाब देने के बाद हॉट सीट पर बैठने वाले खिलाड़ी को चुना जाना था. सवाल अभिनेताओं को उनके उम्र के हिसाब से सही क्रम में लगाना था. इसका ऑप्शन था- पृथ्वी राज कपूर, राज कपूर, ऋषि कपूर, रणवीर कपूर. इस पर सबसे जल्दी जवाब देने के बाद दुर्ग के सौरभ सेन गुप्ता सलेक्ट हुए.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info
