राष्ट्रीय खबरें

जारी हुई दुनिया के 25 सबसे खूबसूरत शहरों की लिस्ट, भारत के भी 2 शहरो के नाम इस फेहरिश्त में।।

नई दिल्ली : दुनिया भर में पर्यटन सबसे बड़े व्यापार के तौर पर उभरा हैं। आज ज्यादातर देशो की पूरी अर्थव्यवस्था ही पर्यटन पर टिकी हुई है। हर साल लाखो लोग एक देश से दुसरे देश छुट्टिया मनाने पहुँचते है। इसके आलावा यह पर्यटन धार्मिक यात्राओं के तौर पर भी होती है। (Most 25 Favourite Cities In The World Travel Plus Leisure List) बात करे भारत की ही तो यहाँ भी हर साल बड़े पैमान पर विदेश सैलानी छुट्टियां मनाने पहुँचते है।

दुनिया की कई एजेंसीज है जो इस पूरे पर्यटन पर बारीकी से नजर रखती है और हर साल छुट्टियों के लिए सबसे अच्छे और बेहतर शहरों की सूची भी जारी करते है। इन एजेंसियों में से एक है ट्रेवल प्लस लीजर। ट्रेवल प्लस लीजर ने 2023 के लिए भी पर्यटन के लिहाज से दुनिया के सबसे लोकप्रिय 25 शहरों की सूची जारी की है। इस बार की सूची में भारत के दो शहरों को भी स्थान मिला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ट्रेवल प्लस लीजर की ओर से जारी की गई फेवरेट सिटी इन द वर्ल्ड की लिस्ट के अनुसार, उदयपुर दुनिया का दूसरा सबसे पंसदीदा शहर है। वहीं, इस सूची में मायानगरी मुंबई को दसवां स्थान मिला है। (Most 25 Favourite Cities In The World Travel Plus Leisure List) ट्रेवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड में दुनिया भर में 25 पसंदीदा शहरों की लिस्ट जारी की गई जिसमें मैक्सिको के शहर ओकासा को पहला स्थान और उदयपुर को दूसरा स्थान व मुंबई को दसवां स्थान मिला है।

पर्यटकों द्वारा दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले 25 शहर

ओकासा-मैक्सिको, उदयपुर- भारत, कोयोटा- जापान, उबुद- इंडोनेशिया, सैन मैंग्यूल दी एलान्दो- मैक्सिको, मैक्सिको सिटो- मैक्सिको, टोक्यो-जापान, इंस्ताम्बुल-टर्की, बैंकाक- थाइलैंड, मुंबई -भारत, शियांगमई- थाइलैंड, फ्लोरेंस-इटली, लौंगप्राबैंग-लाओस, मरेक्केश-मोरक्को, रोम-इटली, मैरिडा-मैक्सिको, सियामरीप-कंबोडिया, सिंगापुर-सिंगापुर, चाल्सटन- यूएसए, लिस्बन-पुर्तगाल, सेंटाफी-यूएसए, होबार्ट-ऑस्ट्रेलिया, गुआदलजरा- मैक्सिको, पोर्टो- पुर्तगाल और ओसाका-जापान

123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button