राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मुख्यमंत्री से प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की मुलाकात

रायपुर ,मुख्यमंत्री बघेल से रविवार शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संघ द्वारा विगत 4 जुलाई से जारी हड़ताल वापस ले ली गयी है। हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी कार्य पर वापस लौट गए हैं। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों के विषय में विस्तार से चर्चा की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत मांगों पर मुख्य सचिव द्वारा परीक्षण पश्चात आवश्यक कार्यवाही किये जाने आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, ओपी शर्मा, अश्वनी गुर्देकर, एस पी देवांगन, सतीश पसेरिया, अनिल गढ़ेवाल, तिनेन्द्र साहू, समीर सेन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button