राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का हुआ ट्रांसफर
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और अधिकारी का ट्रांसफर किया है। राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी के विभाग में बदलाव हुआ है। डॉक्टर ऋतु वर्मा को भू अभिलेख विभाग के जॉइंट डायरेक्टर पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें नवाचार आयोग में नई जिम्मेदारी दी गई है। राज्य शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में वर्मा को नवाचार आयोग का उप सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक सेवा का ये आदेश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। एक दिन पहले ही पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 36 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया था। जिनमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा जैसे जिलों के अधिकारी शामिल थे।



Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
