राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

ऑनलाइन सट्टे में बिजनेसमैन 5 करोड़ जीता, 58 करोड़ हारा:आरोपी बुकी दुबई भागा; घर से 17 करोड़ कैश, 14 किलो सोना मिला

महाराष्ट्र के गोंदिया में एक बिजनेसमैन से ऑनलाइन सट्टे में 58 करोड़ की ठगी हो गई। मामले में पुलिस ने शनिवार (22 जुलाई) को आरोपी के घर छापा मारा तो वहां से 17 करोड़ कैश, 14 KG गोल्ड और 200 KG चांदी बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि अनंत जैन नाम के एक क्रिकेट बुकी ने एक ऑनलाइन गैंबलिंग प्लेटफॉर्म बनाया था। इस प्लेटफॉर्म के जरिए ही उसने ठगी को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि छापे से एक दिन पहले ही वह दुबई भाग गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
तस्वीर में आरोपी के बिस्तर पर लगा नोटों का ढेर देखा जा सकता है। पुलिस ने मशीनों के जरिए रकम को गिना।
तस्वीर में आरोपी के बिस्तर पर लगा नोटों का ढेर देखा जा सकता है। पुलिस ने मशीनों के जरिए रकम को गिना।

8 लाख रुपए से की ऑनलाइन जुए की शुरुआत
नागपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी अनंत जैन ने बिजनेसमैन को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए मनाया। शुरुआत में बिजनेसमैन ने हवाला एजेंट के जरिए 8 लाख रुपए अनंत जैन को ट्रांसफर किए।

जैन ने बिजनेसमैन को ऑनलाइन गैंबलिंग अकांउट खोलने के लिए वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजी। बिजनेसमैन ने 8 लाख रुपए के साथ सट्टा खेलने की शुरुआत की।

5 करोड़ कमाए तो 58 करोड़ गंवाए
गैंबलिंग की शुरुआत में बिजनेसमैन को फायदा हुआ, लेकिन बाद में वह हारने लगा। कुल मिलाकर उसने सिर्फ 5 करोड़ रुपए कमाए, वहीं 58 करोड़ गंवा दिए।

बिजनेसमैन को शक हुआ कि ज्यादातर मौकों पर वह हार ही रहा है तो उसने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन जैन ने मना कर दिया। इसके बाद बिजनेसमैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button